Breaking News

सीएम ने थपथपाई मेयर की पीठ, बोले जनवरी 2024 तक सभी कॉलोनियां होंगी वैध

यमुनानगर। नगर निगम की ओर से दशहरा ग्राउंड में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मेयर मदन चौहान की पीठ थपथपाई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नगर निगम द्वारा कराए जा रहे कार्याें की जमकर सराहना की और कई बार मेयर मदन चौहान की पीठ थपथपाई। उन्होंने कहा कि मेयर मदन चौहान के नेतृत्व में नगर निगम करोड़ों रुपये के विकास कार्य हुए है। सौ से अधिक कॉलोनियां वैध हुई है। अब 31 जनवरी 2024 तक शहर की जिन कॉलोनियां में लोग बसे हुए है और वे काफी पुरानी है। लेकिन वे अभी तक अवैध है। उन सभी को वैध किया जाएगा। प्रदेश में ऐसी लगभग 1500 कॉलोनियां है। जिनका सर्वे किया जा रहा है। उन्होंने सभी शहरवासियों ने डेवलपमेंट चार्ज भरने को भी कहा है। जिन कॉलोनी से जितना ज्यादा डेवलपमेंट चार्ज एकत्रित होगा,

उनमें उतना ज्यादा विकास होगा। शहर के विकास के लिए केवल 30 प्रतिशत डेवलपमेंट चार्ज लिया जाता है, बाकी 70 प्रतिशत सरकार द्वारा स्वयं लगाया जाता है। इससे कॉलोनियों में गलियों, नालियों, सीवरेज, स्ट्रीट लाइट आदि विकास कार्य करवाए जाते है। इसलिए सभी प्रॉपर्टी धारक नगर निगम में डेवलपमेंट चार्ज अवश्य जमा कराएं। मेयर मदन चौहान ने इतने कम समय में कार्यक्रम के सफलतापूर्वक आयोजन पर नगर निगम अधिकारियों व कर्मचारियों को सराहा है। कार्यक्रम के दौरान नगर निगम की एनयूएलएम शाखा व अन्य शाखाओं द्वारा प्रदर्शनी लगाई हुई थी। जिनका मुख्यमंत्री ने अवलोकन किया और उनकी सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *